फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 1500 एम्प्यूल ड्रग्स के साथ भारतीय गिरफ्तार

Fri, 13 Mar 2026 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
पपुलिस लाइन सभागार में पकड़े गए आरोपी के बार मे जानकारी देते एसपी डॉ. अभिषेक महाजन।
विज्ञापन
सोनौली। सोनौली बॉर्डर से सटे नेपाल के रूपनदेही जिले की भैरहवा पुलिस और नारकोटिक्स विभाग की संयुक्त टीम ने एक भारतीय नागरिक को प्रतिबंधित 1500 एम्प्यूल ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

डीएसपी कृष्णा कुमार चंद ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम सिद्धार्थपथ, वार्ड संख्या 3, सिद्धार्थनगर , रूपनदेही जिला से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। उसकी पहचान सिद्धार्थनगर के मोहना थना क्षेत्र के ग्राम चौकी, बर्डपुर निवासी मोहम्मद आजम (41) के रूप में हुई है। उसके पास से 1500 एम्प्यूल ड्रग्स बरामद किया गया। इसमें 500 एम्प्यूल डायजेपाम, 500 एम्प्यूल फेनरगन और 500 एम्प्यूल नुफ्रिन शामिल थे। मुकदमा दर्ज कर आरोपी का न्यायालय चालान कर दिया गया। उन्होंने बताया कि रूपनदेही जिला पुलिस कार्यालय और भैरहवा स्थित नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो शाखा कार्यालय की संयुक्त पुलिस टीम ने एक विशेष सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें