सिद्धार्थनगर। बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र के अहिरौला में स्वामी विवेकानंद जूनियर हाईस्कूल के परिसर में शनिवार को नेहरू युवा केंद्र की ओर से युवा संवाद 2047 विषय पर चर्चा की गई। विधायक विनय वर्मा ने कहा कि भारत के पांच प्रण पर देश का भविष्य निर्भर है। प्रधानमंत्री की दूरगामी सोच के आधार पर पांच प्रण निर्धारित किए गए हैं। यदि देश का हर व्यक्ति इन पांच प्रण का अनुसरण करें तो 2047 तक भारत विकसित देशों में सर्वोपरि होगा।
नेहरु युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी अनुराग यादव ने कहा कि युवा निरंतर आगे बढ़े ऐसा प्रधानमंत्री चाहते हैं। प्रधानाचार्य सुनील चौधरी, रामप्रताप सिंह व प्रसून शुक्ल ने बच्चों को पंच प्रण आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पूर्व सैनिक जेपी शर्मा, एडीओ एजी रामसेवक यादव, वंशीलाल चौधरी, कुलदीप चौधरी, अमित शर्मा, बरसाती पासवान, रिमी मौर्य, निधि आदि मौजूद रहीं।