सिद्धार्थनगर। राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2023-24 एक वर्षीय एवं सत्र 2023-25 दो वर्षीय का द्वितीय चरण प्रवेश प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। जिन अभ्यर्थियों का किसी कारण से संस्थान एवं व्यवसाय आवंटित नहीं हुआ है, उन पंजीकृत अभ्यार्थियों से संस्थान, व्यवसाय, स्थानीय आरक्षण, केवल राजकीय संस्थानों केे लिए उपवर्ग एवं लिंग का नवीन विकल्प परिणामी रिक्त सीटों के सापेक्ष आमंत्रित किया जा रहा है।
अभ्यर्थी वेबसाइट पर लॉग इन कर प्रवेश के लिए इच्छित संस्थान, व्यवसाय स्थानीय आरक्षण केवल राजकीय संस्थानों के लिए उपवर्ग एवं लिंग का विकल्प पुन: पंजीकृत करा सकते हैं। पुनरीक्षित विकल्प पंजीकृत न कराए जाने की दशा में अभ्यर्थी द्वारा मूल आवेदन में प्रस्तुत किए गए विकल्प के अनुसार तृतीय चरण की सीट आवंटन की प्रक्रिया में सम्मलित कर लिया जाएगा। यह जानकारी राजकीय आईटीआई पचमोहनी बांसी के प्रधानाचार्य मस्तराम वर्मा ने देते हुए बताया कि नवीन विकल्प पंजीकृत किए जाने का समय 20 अगस्त प्रात: से 22 अगस्त रात 12 बजे तक है।