फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त युद्धाभ्यास: सूर्यकिरण के 20वें संस्करण का आगाज, आठ दिसंबर तक भारत-नेपाल के सैनिक साझा करेंगे कौशल

Wed, 25 Nov 2026 10:32 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर

सार

भारत और नेपाल की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्यकिरण के 20वें संस्करण का बुधवार को नेपाल के सालझंडी स्थित नेपाली सैनिक बैटल स्कूल में शुभारंभ हुआ। आठ दिसंबर तक चलने वाले इस अभ्यास में भारतीय सेना की 12 कुमाऊं रेजिमेंट और नेपाली सेना की ज्वाला दल बटालियन के सैनिक हिस्सा ले रहे हैं। इसमें जंगलों में युद्ध संचालन, प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत-बचाव और मानवीय सहायता का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 
विज्ञापन
भारत और नेपाल की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्यकिरण शुरू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और नेपाल की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास सूर्यकिरण के 20वें संस्करण का बुधवार को नेपाल के रुपनदेही जिले के सालझंडी स्थित नेपाली सैनिक बैटल स्कूल में शुभारंभ हुआ। आठ दिसंबर तक चलने वाले इस अभ्यास में भारतीय सेना की 12 कुमाऊं रेजिमेंट और नेपाली सेना की ज्वाला दल बटालियन के सैनिक हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

भारत और नेपाल की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्यकिरण शुरू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

संयुक्त प्रशिक्षण के माध्यम से दोनों देशों की सेनाएं युद्ध कौशल, परिचालन क्षमता और आपसी समन्वय को मजबूत करेंगी। अभ्यास का उद्घाटन नेपाली सेना के मध्य-पश्चिमी डिवीजन के कमांडर मेजर जनरल पूर्ण बहादुर खत्री ने किया। इसमें दोनों देशों के बटालियन स्तर के सैनिक शामिल हैं। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच सामरिक समझ, पेशेवर दक्षता, आपसी तालमेल और संयुक्त रूप से अभियान संचालित करने की क्षमता विकसित करना है।

संयुक्त अभ्यास के दौरान जंगलों में युद्ध संचालन, प्राकृतिक आपदाओं के समय राहत एवं बचाव कार्य और मानवीय सहायता से जुड़े विषयों पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। सैनिक सैद्धांतिक जानकारी के साथ व्यावहारिक अभ्यास भी करेंगे। इसके जरिए कठिन परिस्थितियों में अभियान संचालित करने, एक-दूसरे की कार्यप्रणाली समझने और संयुक्त रूप से काम करने की दक्षता बढ़ाई जाएगी। दोनों देशों के सैनिक अपने अनुभव, प्रशिक्षण पद्धतियों और विशेष कार्यों से जुड़ी जानकारियां भी साझा करेंगे।

विज्ञापन

2011 से हो रहा है संयुक्त सैन्य अभ्यास

भारत और नेपाल के बीच सूर्यकिरण सैन्य अभ्यास वर्ष 2011 से नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है। इसकी खासियत यह है कि दोनों देश बारी-बारी से इसकी मेजबानी करते हैं। सूर्यकिरण का 19वां संस्करण उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आयोजित हुआ था। इस बार नेपाल में आयोजित हो रहे 20वें संस्करण के माध्यम से दोनों देशों के बीच लंबे समय से कायम रक्षा सहयोग, आपसी विश्वास और सैन्य संबंधों को और मजबूत करने की पहल की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें