स्टेशन रोड पर स्थित हिंदू भवन कार्यालय पर पत्रकारों से बात करते विधायक श्यामधनी राही। संवाद
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने बहुत तरक्की की है। जिससे भारत आत्मनिर्भर एवं विकसित देशों की श्रेणी में आ चुका है। ये बातें विधायक श्यामधनी राही ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित प्रेस वार्ता में कहीं।
विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार में मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत उद्योगों के विकास के लिए आधुनिक और सुविधाजनक ढांचा तैयार हुआ। भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती हुआ अर्थव्यवस्था बन गया है। किसानों की समृद्धि के लिए किसान सम्मान निधि योजना, नमामि गंगे योजना के तहत सभी नदियों को जोड़ने का कार्य किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र सरकार ने देश में विकास कार्य करने के साथ ही पूरी दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ाया है। भाजपा सरकार की उज्जवला योजना, स्वच्छ भारत अभियान, प्रधानमंत्री जनधन योजना के माध्यम से लोग लाभान्वित हो रहे है। भारत को जी 20 की अध्यक्षता मिलना देशवासियों के लिए गौरव की बात है। वहीं मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश अपराध मुक्त हो चुका है। प्रदेश में माफियाओं के सफाए के बाद अमन-चैन है। कोरोना संक्रमण काल से भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार ने जिस तरीके से निपटा उसे पूरी दुनिया ने सराहा।