सिद्धार्थनगर। बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र केे बसहिया गांव में ग्राम प्रधान की ओर से मनरेगा के तहत हुए मिट्टी कार्य में फर्जी लेबर डिमांड करके भुगतान करवाने को लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में ग्रामीणों ने शिकायत पत्र देकर जांच करवाने की मांग की है। क्षेत्र के बसहिया गांव के संतोष, दिनेश कुमार और डीके सिंह सहित आदि ने एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव को शिकायत पत्र देकर कहा कि ग्राम प्रधान ने रोजगार सेवक की मिली भगत से बसहिया गांव के नांली पुल से नौडिहवा गांव तक बने चकरोड पर मिट्टी पिटाई का कार्य अनियमितता से करवाया गया। मामले की जांच कराई जाए। इस संबंध एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच करवाई जाएगी। अनियमितता मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद