फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बसों केे संचालन में देरी से यात्रियों की बढ़ रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। डिपो से रोडवेज बसों के संचालन में देरी होने से यात्रियाें की परेशानी बढ़ गई है। इससे रोडवेज के यात्री प्राइवेट बस का रुख कर रहे हैं। कई बार यात्रियों को देर होने से गंतव्य तक पहुंचने में देर हो रही है। यात्रियों ने बताया कि रोडवेज बस पर यात्री कम होने से पांच से 10 मिनट देर से बस का संचालन किया जाता है।
रोडवेज डिपो से लखनऊ, गोरखपुर, दिल्ली सहित लोकल रूट पर बसों का संचालन होता है। गोरखपुर व लखनऊ रूट पर जाने के लिए करीब 11:00 बजे से बस खड़ी थी। उसमें यात्रा करने के लिए यात्री भी मौजूद थे। गाेरखपुर जाने वाली बस में बैठे यात्री आफताब, सूरज, अनवर व रहमत ने बताया कि 15 मिनट से बस में बैठे हैं। परिचालक ने बताया कि अभी पर्याप्त यात्री नहीं हैं। इससे रोडवेज बस का संचालन 10 मिनट बाद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में रोडवेज बस से यात्रा करने पर समय अधिक लग जाता है। डिपो पर कपिलवस्तु के लिए बस का इंतजार कर रही अनिता व लक्ष्मी ने बताया कि कपिलवस्तु जाना है। लेकिन अभी कोई बस नहीं है। वाराणसी से बस आने के बाद कपिलवस्तु के लिए बस जाएगी। ऐसे में समय से बस नहीं मिलने पर प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।े
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें