फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रोड पर बढ़ा वाहनों का लोड, जाम की समस्या

विज्ञापन
बांसी से खलीलाबाद मार्ग पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पथरा। अयोध्या में कांवड़ यात्रा और सावन के झूला मेला को लेकर शनिवार को गोरखपुर- लखनऊ राजमार्ग पर बड़े वाहनों का आवागमन ठप हो गया है।
सुरक्षित यातायात के लिए रूट डायवर्जन कर वाहनों का संचालन किया जा रहा है। कांवड़ यात्रा को लेकर 19 जुलाई से हाईवे पर यातायात बंद कर दिया गया है जो 23 जुलाई की रात्रि तक तक प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन

रूट डायवर्जन के कारण अब लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों को बखिरा, नंदौर होकर बांसी के दुर्गा मंदिर से होकर पथरा डुमरियागंज के बैदौला, बेंवा उतरौला, गोंडा के रास्ते लखनऊ भेजा जा रहा है। जहां पर बांसी और डुमरियागंज में तो कुछ पुलिस और ट्राफिक पुलिस तो लगा दिया जाता है। बीच में पड़ने वाले चौराहे मिठवल पथरा कोनकटी औराताल से अतिक्रमण नहीं हटने के कारण रुट डायवर्जन के समय अतिक्रमण से लंबा जाम लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें