फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आफत की बारिश, जलभराव से बढ़ीं मुश्किलें

विज्ञापन
शहर के ​​स्थित रेस्ट हाउस परिसर में भरा हुआ पानी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। पूरी रात हुई झमाझम बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था ध्वस्त कर दी। सोमवार सुबह से ही कई मोहल्लों की सड़कों पर हुए जलभराव से लोग जूझते नजर आए।
वहीं पीडब्ल्यूडी, सिंचाई विभाग परिसर समेत अन्य कार्यालयों में भी जलभराव होने से यहां आने वाले लोग परेशानी का सामना कर रहे थे। यहां तक कि वाल्मीकिनगर (थरौली), ऑफिसर्स कॉलोनी व कांशीराम आवास मोहल्ले में बारिश थमने के बाद भी जलभराव की स्थिति बनी हुई थी।
विज्ञापन

लोगों को सड़क पर भरे गंदे पानी के बीच से होकर घर तक आना व जाना पड़ रहा था। इन मोहल्ले के स्कूल जाने वाले बच्चों व काम से बाहर निकले लोगों को सांसत झेलनी पड़ी। शास्त्रीनगर मोहल्ले की वन विभाग कॉलोनी में बनी पुरानी नालियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
इससे यहां के लोगों के घरों का गंदे पानी की निकासी भी मुश्किल से होती है। रविवार रात से सोमवार सुबह तक हुई बारिश के बाद जब वन विभाग कॉलोनी निवासी संदीप जायसवाल बाहर निकले तो देखा कि उनके घर तक जाने वाली गली में पानी भरा हुआ था।
विज्ञापन

गली के पास स्थित गड्ढे में जलभराव से गंदा पानी सड़क पर पसरा हुआ था। इससे उन्हें गड्ढे व नाली के गंदे पानी से होकर घर से बाहर निकलना पड़ा। ऐसा ही हाल थरौली में स्थित स्कूल व निजी अस्पताल पर जाने वालों को हुआ। व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें