डुमरियागंज। तहसील टास्क फोर्स की बैठक शनिवार को तहसील सभागार में एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित की अगुवाई में हुई। इसमें एक से 31 जुलाई तक से चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की सफलता पर विचार-विमर्श करने के साथ रणनीति तैयार की गई।
एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित ने अभियान को सफल बनाने में सभी विभागाध्यक्षों से सहयोग करने का निर्देश दिया। इसमें लापरवाही और उदासीनता न बरतने की हिदायत दी। बैठक में बीएमसी यूनिसेफ शोएब अख्तर ने पिछली तैयारी बैठक का फीडबैक लेते हुए अभियान एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा पर प्रकाश डाला।
बीडीओ कुमार कार्तिकेय मिश्र, आलोक दत्त उपाध्याय, संजय कुमार, निर्भय सिंह, राजन गुप्ता, सचिन कुमार पटेल, मुकेश कुमार, दीपचंद, सूर्यदेव सिंह, आबिद अली, अमित मिश्रा, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे। संवादा