फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर की तरह जिले में हो चुकी है मुठभेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर की तरह जिले में हो चुकी है मुठभेड़
विज्ञापन

बदमाश की गोली का शिकार हो चुके हैं पुलिसकर्मी
वर्ष 2010 में पुलिस इंकाउंटर में ढेर हुआ था बदमाश
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शांति का संदेश देने वाली गौतम बुद्ध की धरती पर भी कानपुर की ही तरह पुलिस और बदमाशों के बीच कई मुठभेड़ हो चुकी हैं। इन मुठभेड़ों में कई बदमाश तो ढेर हुए ही पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए। हालांकि बदमाश की गोली से यहां पर किसी पुलिसकर्मी की जान नहीं गई जबकि दो बदमाश ढेर किए गए थे। जिले में पुलिस मुुठभेड़ से जुड़ी एक रिपोर्ट। पुलिस विभाग के जानकारों के अनुुुसार वर्ष 1999 में बांसी कोतवाली क्षेत्र के बेलगड़ा गांव के पास बांसी पुलिस से मुठभेड़ हुई थी। इसमें पुलिस ने सात बदमाश मार गिराए थे। ऐसा पुलिस रिकॉर्ड में है। वर्ष 2010 में शोहरतगढ़ थाने के तत्कालीन एसओ जयदीप दुबे को पता चला कि एक शातिर बदमाश सीमा क्षेत्र के खुनुवां बॉर्डर के पास मौजूद हैं और किसी घटना को अंजाम देने की फिराक हैं। पहुंचते ही उधर से फायरिंग शुरू हुई, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाश को मार गिराया गया। वर्ष 2015 में तत्कालीन एसपी अजय साहनी को सूचना मिली कि बांसी कोतवाली क्षेत्र में कुछ डकैत पहुंचे हैं। टीम के साथ एसपी बांसी कोतवाली क्षेत्र के सोनखर गांव के बाग में घेराबंदी करने पहुंचे तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें तत्कालीन स्वॉट प्रभारी अनूप शुक्ल को गोली छूकर निकल गई थी। वहीं पुलिस की गोली तीन बदमाशों को लगी थी। इस दौरान सात से अधिक बदमाश पकड़े गए थे। वर्ष 2019 में 23 नवंबर की भोर में बांसी कोतवाली क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी बीच सूचना मिली की दो बदमाश कोतवाली क्षेत्र के एक स्थान पर हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो बाइक सवार दो लोग आते दिखे। रोकने की कोशिश की तो उधर से फायरिंग शुरू हो गई। जवाबी फायरिंग में बदमाश अजय सिंह घायल हो गया। साथ ही बदमाश की गोली एसआई अजय सिंह को भी लगी। मुठभेड़ बदमाश अजय के अलावा उसका साथ बबलू पकड़ा गया था।
विज्ञापन

एसओ और स्थानीय थानों को निर्देश दिया है कि अगर कोई सूचना मिलती है तो ऑपरेशन पर जाने के लिए सभी नियम और सुरक्षा मानकों का पालन करें। फोर्स साथ में रहे और बुलेट प्रूफ जैकेट आदि लेकर जाएं।
विज्ञापन

- विजय ढुल एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें