फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अधूरे नाले शहरियों के लिए बन रहे मुसीबत, निर्माण के चलते रास्ता में रहता है जाम

विज्ञापन
शहर में हो रहा नाला निर्माण।
विज्ञापन
देवरिया। शहर में बन रहे अधूरे नाले शहरियों के लिए मुसीबत बन गए हैं। निर्माण के चलते अक्सर रास्ता जाम रहता है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन नालों का कार्य पूरा होने की तारीख आगे बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन



शहर में राघव नगर में एक नाले का निर्माण हो रहा है। यह नाला शिवमंदिर से शुरू होकर रामलीला मैदान रोड तक बन रहा है। करीब डेढ़ वर्ष पहले इसका निर्माण शुरू हुआ। निर्माण कार्य की शुरुआत दुर्गा मंदिर से शिव मंदिर की ओर हुई। तब दुर्गा मंदिर के पास इसकी खुदाई कर काम शुरू हुआ। किसी कारणवश निर्माण ठप हो गया। आसपास के लोगों की भागदौड़ के बाद लगभग दो महीने बाद निर्माण शुरू हुआ। इसके बाद शिव मंदिर नाला बनाया गया। इसमें भी काफी समय लग गया। नाले का दूसरा हिस्सा दुर्गा मंदिर से रामलीला मैदान रोड तक शुरू हुआ। इसको भी छह महीने से अधिक हो गए। अभी नाला सेंट्रल बैंक राघव के थोड़ा आगे तक पहुंचा है। इस बीच में भी कई जगह नाला को अधूरा छोड़ दिया गया है। इससे नाले के सामने के घरों के लोग और दुकानदार परेशान हैं। इनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। राघव नगर में रेडीमेड गारमेंट का व्यवसाय करने वाले सागर वर्मा ने बताया कि दुकान के आगे नाला अधूरा छोड़ दिया गया है। इससे ग्राहक नहीं आ रहे हैं। व्यवसाय लगभग ठप हो गया है। ठेकेदार से कहने पर सुनने को तैयार नहीं है। वह आगे कार्य करा रहा है। पर यहां पूरा नहीं कर रहा है। किशन मद्देशिया ने बताया कि जो नाले बन गए हैं, उन पर भी स्लैब नहीं डाला गया है। इससे काफी दिक्कत हो रही है। हम लोग पटरा रखकर काम चला रहा है। कल एक वर्कर नाले में गिर गया था। इसमें अंदर छड़ें निकली हुई हैं। संयोग से उसे छड़ नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें