फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जातिसूचक गाली देने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, छह घायल, नौ पर रिपोर्ट

Thu, 12 Nov 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सिसवा गांव में सोमवार रात जातिसूचक गाली देने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे और सरिया से हमला कर छह लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर नौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सिसवा गांव निवासी राम उजागिर कन्नौजिया की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, नौ नवंबर की रात करीब आठ बजे वह अपने परिवार के साथ गांव निवासी मनोज विश्वकर्मा के घर लक्ष्मी पूजा की आरती में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में कुछ लोगों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर दूसरे पक्ष के नौ लोगों ने लाठी-डंडों और सरिया से हमला कर दिया। इसमें राम उजागिर, उनके पुत्र संदीप, जयदीप, अंदीप, शनि और चचेरे भाई राज घायल हो गए। मारपीट की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया।
आरोप है कि हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। सभी घायलों को उपचार के लिए बेवां सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद संदीप और जयदीप समेत गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, राज का उपचार डुमरियागंज में चल रहा है। पीड़ित की तहरीर पर डुमरियागंज पुलिस ने नौ आरोपियों पर मारपीट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें