फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी टंकी की सीढ़ी गिरने से हादसा: एक किशोर की मौत, दो घायल- दो टंकी पर फंसे; खेल-खेल में चढ़ गए

Sat, 02 May 2026 03:46 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर

सार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चे टंकी पर चढ़ रहे थे तभी जर्जर सीढ़ी अचानक टूट गई और यह हादसा हो गया। इसी दौरान पवन (17 वर्ष) पुत्र मिथलेश और कल्लू (17 वर्ष) पुत्र जमीरउद्दीन टंकी के ऊपर ही फंस गए, जिन्हें सुरक्षित नीचे उतारने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
पानी की टंकी पर फंसे किशोर और मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर के काशीराम आवास में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां पानी की टंकी की सीढ़ी अचानक भरभराकर गिर गई। इस हादसे में 13 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे के दौरान दो किशोर टंकी के ऊपर ही फंस गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। जानकारी के अनुसार, काशीराम आवास के पास घर-घर सप्लाई के लिए पानी का टंकी बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि दोपहर में आवास के आसपास के पांच बच्चे टंकी पर चढ़ गए थे। इसी बीच उतरते समय सीधी भर भर कर गिर गई तीन नीचे चले आए जबकि दो इस पर सुरक्षित बैठे हुए फंसे हैं घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में एक मृत घोषित कर दिया गया।

हादसे में मृतक की पहचान सिद्धार्थ (13 वर्ष) पुत्र धर्मेंद्र, निवासी झूलनीपुर थाना मोहाना के रूप में हुई है। वहीं, घायल गोलू (14 वर्ष) पुत्र चंद्रेश, निवासी शास्त्रीनगर थाना सदर और सनी (11 वर्ष) पुत्र बरसाती, निवासी काशीराम आवास को तत्काल इलाज के लिए माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चे टंकी पर चढ़ रहे थे तभी जर्जर सीढ़ी अचानक टूट गई और यह हादसा हो गया। इसी दौरान पवन (17 वर्ष) पुत्र मिथलेश और कल्लू (17 वर्ष) पुत्र जमीरउद्दीन टंकी के ऊपर ही फंस गए, जिन्हें सुरक्षित नीचे उतारने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

स्थानीय लोगों की मदद और प्रशासन की तत्परता से दोनों को सुरक्षित नीचे लाया गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि टंकी की हालत पहले से जर्जर थी, लेकिन समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

घटना की जानकारी मिलने के बाद दम शिवशड़प्पा जीएन अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार घटनास्थल पर निरीक्षण किया। इसके बाद माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों का हाल-चाल जानने में पहुंचे हैं वहीं प्रशासन की टीम दोनों को उतारने के लिए प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें