संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। एसडीएम शशांक शेखर राय की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील में घरौनी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया।
प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत बांसी में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक जय प्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री के कार्यों की सराहना करते हुए मात्र चार साल में घरौनी तैयार कराकर लोगों तक पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि चार साल में तहसील क्षेत्र के 778 गांवों में से 652 गांवों में ड्रोन सर्वे कार्य पूरा हो चुका है। 440 गांवों के 37 हजार 163 गृह स्वामियों का घरौनी तैयार कर 88 गांवों में वितरण करा दिया गया। उन्होंने कहा कि बचे हुए लोगों में कार्यक्रम के पश्चात एसडीएम घरौनी वितरण करेंगे। कार्यक्रम का संचालन एडीओ पंचायत अजय राय ने किया। इस अवसर पर योगेंद्र मिश्र जोगी बाबा आदि मौजूद रहे।