फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने भारतीय संविधान के गौरव को कलंकित किया : संतराज

Sat, 18 Jan 2025 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर संविधान गौरव अभियान के तहत संगोष्ठी को संबो​धित करते मुख्य अतिथि सभापति सहकार
विज्ञापन
-संविधान गौरव अभियान के तहत किया गया संगोष्ठी का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। भाजपा जिला कार्यालय पर संविधान गौरव अभियान के तहत शनिवार को संगोष्ठी हुई। इसमें मुख्य अतिथि सभापति सहकारी विकास बैंक उत्तर प्रदेश संतराज यादव ने कहा कांग्रेस ने भारतीय संविधान की गौरव को कलंकित किया है। कांग्रेस ने 1956 में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के निधन के बाद दिल्ली में 26 अलीपुर रोड पर स्थित उनके आवास को राष्ट्रीय स्मारक में बदलने से इनकार कर दिया था।
उन्होंने कहा कि इसी काम 2016 में मोदी सरकार द्वारा आरंभ किया गया और 2018 में राष्ट्रीय स्मारक का उद्घाटन किया गया। भारतीय संविधान में 106 संशोधन किए गए, जिसमें में 75 संशोधन कांग्रेस शासन के दौरान हुए हैं। कांग्रेस ने संविधान संशोधन सदैव दुरुपयोग करने के लिए किया है। 1975 में इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री पद पर बने रहने के लिए संविधान का दुरुपयोग कर इमरजेंसी लगाया था।
विज्ञापन

विधायक जय मंगल कनौजिया ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व भाजपा ने डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की योगदान का सम्मान करने के साथ उनके जीवन से जुड़े पांच प्रमुख स्थलों की पहचान कर उसे पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया है। भाजपा ने संविधान एवं बाबा साहब का सदैव सम्मान किया है। अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा डबल इंजन की सरकार ने वंचित समाज को न्याय दिलाने का काम किया है। इसी कारण कल्याणकारी योजनाओं के जरिये सभी के चेहरे पर बीजेपी मुस्कान ला रही है। कार्यक्रम संचालन जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा डॉ. संजय गौतम ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष बृज बिहारी मिश्रा, लालजी त्रिपाठी, जिला महामंत्री एवं अभियान संयोजक विपिन सिंह, जिला मीडिया प्रभारी निशांत पांडेय, कार्यालय मंत्री आशीष शुक्ल, मंगल चौरसिया, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा अरुण मिश्रा, रामनारायण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें