फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: इमरान जमौता-जमौती के प्रधान निर्वाचित

विज्ञापन
भारतभारी में नवनिर्वाचित प्रधान इमरान अपने समर्थकों के साथ। स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भारतभारी। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में डुमरियागंज के जमौता-जमौती में हुए प्रधान पद के उपचुनाव का परिणाम आ गया है।उपचुनाव 19 फरवरी को हुआ। मतगणना शुक्रवार को विकास खंड परिसर में आरओ राजेश कुमार की देखरेख में सुबह 8:00 बजे शुरू हुई, जो 10 तक समाप्त हो गई।
विज्ञापन

मतगणना के दौरान प्रत्याशी इमरान को 370 मत मिले और वह विजयी हो गए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी बेचैन को 145 मत मिले। उपचुनाव में कुल 522 वोट पड़े थे, जिसमें से सात वोट अवैध घोषित हुए। 515 वोट वैध पाए गए। निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार व सेक्टर मजिस्ट्रेट रवि कुमार यादव ने विजेता प्रत्याशी इमरान को प्रमाण पत्र सौंपा। मतगणना के दौरान डुमरियागंज एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित, बीडीओ कुमार कीर्तिके मिश्रा, पुलिस क्षेत्राधिकारी बृजेश कुमार वर्मा मौजूद रहे।मतगणना स्थल पर डुमरियागंज थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर तिवारी भारी पुलिस फोर्स के साथ निगरानी कर रहे थे। ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित प्रधान इमरान का फूल माला के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें