फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 40 केंद्रों पर 305 बच्चों और 140 गर्भवतियों का टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भारतभारी। बेवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के 40 केंद्रों पर 305 बच्चों और 140 गर्भवतियों का टीकाकरण किया गया। गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच की गई। यह टीकाकरण बेवां मुस्तफा, बायरा, चकचाई, चौराबनगवा, जखौली, मड़हली रंगरेजपुर, वासा चक, मल्हवार और परसा सहित कुल 40 सेंटरों पर आयोजित किया गया।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी ने टीम के साथ आधा दर्जन टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों पर पहुंचकर लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया और टीके के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि टीकाकरण से 12 गंभीर बीमारियों से बचाव होता है। उन्होंने गर्भवतियों को पौष्टिक आहार लेने और गर्भावस्था के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतने के लिए भी जागरूक किया।
विज्ञापन

इस मौके पर वीरेंद्र कुमार यादव, विपिन कुमार, संगीता तिवारी, ओम प्रकाश, राकेश गौतम और दुर्गेश कुमार सहित कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें