फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा से मां लक्ष्मी की प्रतिमाएं विसर्जित

Sun, 22 Oct 2017 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज में राप्ती नदी में विसर्जन के लिए मां लक्ष्मी की प्रतिमा ले जाते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डुमरियागंज। धूमधाम से मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। भारी उत्साह के साथ युवाओं ने शोभायात्रा निकाल कर मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं का विसर्जन किया। डीजे क ी धुनों पर थिरकते नाचते युवा विसर्जन स्थल पर पहुंचे जहां जयघोष के साथ मां क ी प्रतिमाएं विसर्जित की गईं। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
विज्ञापन

शनिवार क ो विभिन्न स्थानों पर बने पूजा पंडालों में स्थापित प्रतिमाओं को वाहनों पर रखकर श्रद्धालुओं का जत्था तहसील मुख्यालय पहुंचा। यहां से कतारबद्ध होकर सभी मूर्तियां नगर के तेलियाना मोहल्ले का भ्रमण करते हुए रोडवेज होकर मंदिर चौराहे पर पहुंचीं। रात करीब 7.30 बजे चौराहे पर स्थित श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर के सामने श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां लक्ष्मी की भव्य आरती की। यहां से मूर्तियों का काफिला राप्ती नदी के तट पर पहुंचा, जहां देर रात तक विसर्जन का क्रम चलता रहा।
विर्सजन में नगर स्थित करीब दर्जनभर मूर्तियों के साथ ही क्षेत्र की माली मैंनहा, मिश्रौलिया, सेमरी, धनोहरी, मन्नीजोत, शाहपुर, सेमरा बनकसिया, चौखड़ा आदि गांव की लक्ष्मी प्रतिमाओं का धूमधाम से विसर्जन किया गया। इस दौरान निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष बीनादेवी अग्रहरि, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन अग्रहरि, नरेंद्रमणि त्रिपाठी, रामप्रकाश गौतम, राजेश द्विवेदी, अजय पांडेय, सच्चिदानंद पांडेय, लवकुश ओझा, श्यामसुंदर अग्रहरि, पं.राकेश शास्त्री, उमाशंकर गोंड, सुनील कुमार उर्फ परमात्मा अग्रहरि, झिल्ला, रमेश सोनी, दिलीप पांडेय उर्फ छोटे पांडेय, प्रेमप्रकाश उर्फ बंटू गुप्ता, बंशीधर उर्फ बोधे अग्रहरि, मुन्ना जायसवाल, रामसागर, शिवपूजन कसौधन, गौरव मिश्रा, दुर्गेश, संतोष सोनी, विशाल सर्राफ आदि मौजूद रहे। जगह-जगह लगे लंगर के स्टॉल पर प्रसाद पाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें