शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के नीबीदोहनी का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। कस्बे के नीबी दोहनी में जिस सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को शनिवार को तहसील प्रशासन ने हटवाया था। उसपर कब्जेधारी ने रातों रात पुन: कब्जा कर लिया। इस मामले में शनिवार को आयोजित शोहरतगढ़ तहसील सभागार में एडीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस पर शिकायकर्ता की शिकायत पत्र में एडीएम की निर्देश पर तहसीलदार अजय कुमार व हल्का लेखपाल अनुरुद्ध मौर्या ने कब्जे को हटवाया था।
तहसील सभागार में एडीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में नीबी दोहनी निवासी सुरेश चौरसिया ने शिकायत पत्र देकर एडीएम से बताया था कि विनोद पटवा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किए हुए हैं। मामले को एडीएम ने संज्ञान में लेकर एसडीएम को इस पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उसके बाद चार बजे तहसीलदार अजय कुमार और लेखपाल अनुरुद्ध मौर्य नीबी दोहनी पहुंचकर श्रमिकों की मदद से अवैध कब्जा हटवा दिया गया था।
-
कब्जेदारों ने पुन: कब्जा किया है तो इसकी जांच की जाएगी। उसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई कर पुन: कब्जे को हटवाया जाएगा।
-अजय कुमार, तहसीलदार शोहरतगढ़