फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अपह्त किशोरी ने वीडियो में दिया बयान, उसके साथ गलत हुआ

Mon, 05 Feb 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव का है मामला, पुलिस पहले ही दर्ज कर चुकी है अपहरण का केस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला की तहरीर पर किशोरी के अपहरण में पुलिस ने महिला के जेठ-जेठानी व अन्य के विरुद्ध शुक्रवार को केस दर्ज किया था। लेकिन इस मामले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें किशोरी बता रही है कि उसके करीबी के घर कुछ लोग आते थे। उन्हीं की मेल जोल से काका ने ले जाकर एक जगह छोड़ दिया। उसके बाद एक लड़का आया। उसे लेकर चला गया। लड़का ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद मारापीटा, और डराया कहा कि किसी को इस मामले की जानकारी कहीं मत देना। उन लोगों ने मुझे बिना मेरी मां से मिलवाए ही थाने पर पहुंचा दिया। वहां यही लोग थे। थाने पर बयान हुआ।
किशोरी अपने बयान में बताया कि मेलजोल कर भगाने व लड़का मेरे साथ गलत काम किया है। यह वीडियो में कई बार जिक्र किया है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।
विज्ञापन

इस मामले में बृहस्पतिवार को महिला की तहरीर के अनुसार उसके पति बाहर मजदूरी करते हैं। महिला ने अपने दो जेठ जेठानी पर आरोप लगाया था कि इनके घर पर इनके रिश्तेदार कुछ रिश्तेदार आते जाते रहते है। इन्ही की मदद से मेरी पुत्री को किसी के साथ भाग दिया है।
विज्ञापन


-

किशोरी की मां की तहरीर पर उसके जेठ-जेठानी सहित अन्य के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया गया है। वायरल वीडियो की जांच व मामले की विवेचना की जाएगी। मामले को सही पाए जाने पर अन्य धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

अरुण कांत सिंह, सीओ शोहरतगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें