फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन न मिलने पर दिया धरना

Sun, 24 Apr 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मिठवल ब्लाॅक के ग्राम मसिना खास के ग्रामीणो ने कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विकास खंड मिठवल के मसिना खास गांव के उपभोक्ताओं ने राशन न मिलने पर रविवार को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर धरना दिया। सुबह नौ बजे मसिना गांव के सौ से अधिक उपभोक्ता राशन लेने के लिए सरकारी राशन की दुकान पर पहुंचे।
विज्ञापन

काफी इंतेजार के बाद भी जब कोटेदार नहीं पहुंचा तब लोगों ने उसे फोन कर जानकारी दी। कोटेदार मोबाइल को बंद कर घर से फरार हो गया। कोटेदार के न पहुंचने से नाराज ग्रामीण रामहर्ष, रेहाना, अब्दुल सिद्दीक, साजिदा, साबरा खातून, ऊषा, आशियां, श्याम देवी और लालचंद सहित सौ से अधिक उपभोक्ता दुकान के सामने धरने पर बैठ गए।
ग्राम प्रधान माधव ने सोमवार को इसकी शिकायत एसडीएम बांसी से करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत करते हुए वापस घरों को भेजा। प्रधान माधव ने बताया कि चार माह के बीच एक बार कोटेदार ने राशन बांटा है।
विज्ञापन

तीन महीने का राशन गांव के लोगों को नहीं मिला है। प्रधान का यह भी कहना है कि पूर्व मे कई बार ग्रामीण शिकायत पर कोटा निलंबित हो चुका है। परंतु कुछ दिनों बाद फिर बहाल हो जाता है। यही वजह है कि कोटेदार निरंकुश हो राशन नहीं बाट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें