लोटन। डीडीओ राजमणि वर्मा ने लोटन ब्लाॅक कार्यालय का निरीक्षण किया ब्लाॅक कार्यालय, एडीओ पंचायत कार्यालय, एनआरएलएम कार्यालय की व्यवस्था परखी। साथ ही लेखा पटल से संबंधित ग्रांट रजिस्टर और जर्जर भवन पंजिका के साथ परिसंपत्ति रजिस्टर अधूरा रहने पर नाराजगी जताई।
ग्राम पंचायतों में शौचालय व सफाई को लेकर बीडीओ को निर्देश दिए कि जिस केयर टेकर का काम अच्छा नहीं है उसकी जांच कर मानदेय रोक दिया जाए। साथ ही ओपन जिम का भी निरीक्षण करने के बाद मनरेगा सेल का भी निरीक्षण किया और मनरेगा संबंधित पत्रावली संबंधित रजिस्टर को भी देखा।
पंचायत से संबंधित मास्टर रजिस्टर, स्थापना रजिस्टर, आईजीआरएस और उपस्थित पंजिका रजिस्टर का निरीक्षण किया। इस दौरान बीडीओ सर्वेश मोहन, एडीओ पंचायत सदानंद वर्मा, लेखाकार राज किशोर, उमेश प्रसाद, एपीओ सत्यप्रकाश, देवेंद्र मणि, राम कृष्ण मिश्र, रविंद्र कुमार जाटव, उमेश राय मौजूद रहे। संवाद