फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जिले में 18 और 19 फरवरी को आयोजित होगा मैत्री महोत्सव

Wed, 18 Feb 2026 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भारत और नेपाल के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक संबंधों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव का आयोजन 16 से 28 फरवरी तक किया जा रहा है। इस कड़ी में संस्कृति व पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जिले में यह महोत्सव बीएसए ग्राउंड में 18 और 19 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव 18 फरवरी को दोपहर दो बजे भव्य सांस्कृतिक शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। इसके बाद सायं चार बजे से बीएसए ग्राउंड में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के तहत कवि सम्मेलन और संगोष्ठी, एक जनपद-एक उत्पाद प्रदर्शनी, भारत-नेपाल सांस्कृतिक संबंधों पर आधारित चित्रकला और रंगोली प्रदर्शनी सहित विविध आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 18 फरवरी की सांस्कृतिक संध्या में लोक एवं शास्त्रीय गायन, लोक नृत्य तथा मुंबई के सुप्रसिद्ध गायक विशाल श्रीवास्तव की विशेष प्रस्तुति प्रमुख आकर्षण रहेगी। 19 फरवरी को भी विभिन्न राज्यों एवं जनपदों के कलाकारों द्वारा लोक नृत्य और लोक गायन आदि की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इनमें मध्यप्रदेश, सिद्धार्थनगर, लखनऊ, सीतापुर, प्रयागराज, संत कबीर नगर सहित विभिन्न स्थानों के कलाकार सहभागिता करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें