फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क की नहीं हुई मरम्मत तो कार्यदायी संस्था पर होगा केस

Wed, 04 Dec 2024 11:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा। जल जीवन मिशन के तहत बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर बरगदवा पेट्रोल पंप के पास हर घर नल योजना के पाइप लाइन बिछाने के लिए ठेकेदार ने सड़क के दोनों तरफ की पटरी खोद दिया है। जिससे सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। लोक निर्माण विभागीय सहायक अभियंता ने कार्य को बंद करा दिया और सड़क का तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बरगदवा पेट्रोल पंप के पास में सोमवार रात्रि हर घर नल के तहत डाली जाने वाली पाइप को डालने के लिए कार्यदायी संस्था ने अपने मनमानी के चलते सड़क के दोनों तरफ पटरी सहित सड़क भी खोद दी थी। भ्रमण पर निकले बांसी पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता केपी भारतीय और अवर अभियंता रवि प्रकाश ने मौके पर पहुंच कर काम को तुरंत रुकवाया और खोदे गए सड़क को बुधवार तक मरम्मत कराने की हिदायत दी और यह चेतावनी दी कि अगर कल तक सड़क की मरम्मत नहीं हुआ। तो कार्यदायी संस्था के ऊपर एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी। सड़क की खोदाई करने वाला जेसीबी चालक मशीन लेकर मौके से फरार हो गया।ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें