फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 15 साल पुराना विवाद समझौते से सुलझा

Wed, 04 Dec 2024 11:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर के समक्ष सदर तहसील क्षेत्र की दिव्यांग महिला संजू देवी ने आबादी की भूमि के संबंध में 15 वर्षों से चले रहे मुकदमे को लेकर अपनी फरियाद लेकर पहुंची। जिलाधिकारी ने मामले के निदान के लिए तहसीलदार नौगढ़ डॉ. संतराज सिंह को मौके पर जाकर प्रकरण को देखकर नियमानुसार निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया था। बर्डपुर नंबर 9 थाना मोहाना से संबंधित आबादी का है। तहसीलदार नौगढ़ डॉक्टर संतराज सिंह उभय पक्षों संजू देवी व सुनीता देवी को मंगलवार को सुनकर प्रकरण को नियमानुसार सुलह समझौते से निस्तारित करा दिया। दोनों पक्षों के मध्य 15 वर्षों से आबादी का विवाद चल रहा था। इस दौरान राजस्व निरीक्षक बर्डपुर शीतल प्रसाद, धर्मपाल व उमेश श्रीवास्तव तथा अन्य नगरवासी मौजूद रहे। संवादि
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें