फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अभिलेख नहीं मिला तो रोका जाएगा पेंशन, होगी कार्रवाई

Wed, 15 Oct 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। फर्जी नियुक्ति के शिकायत की जांच के लिए मांगे गए अभिलेख को देने में आनाकानी करने पर बीएसए ने सेवानिवृत्त प्रभारी प्रधानाध्यापक को पेंशन रोकने की चेतावनी दी है। बीएसए शैलेश कुमार ने जारी पत्र में बताया है कि इससे पहले स्कूल प्रबंधक से जांच संबंधी अभिलेख मांगा गया, लेकिन उन्होंने कागजात उपलब्ध नहीं कराए।
विज्ञापन

मामला बांसी ब्लॉक के बहबोल में स्थित सिराजुद्दीन इंडस्ट्रीयल पूर्व माध्यमिक विद्यालय का है। बीएसए शैलेश कुमार ने जारी पत्र में बताया किया संत मौनी दास विद्यालय विशुनपुरहरी के प्रबंधक ने डीएम को शिकायती पत्र दिया था। इसमें बांसी ब्लॉक के बहबोल में स्थित सिराजुद्दीन इपूमावि के संस्था प्रबंधक की ओर से बिना पद के ही नियमों के विपरीत सेवानिवृत्त प्रभारी प्रधानाध्यापक शमशुल हसन खां की कूटरचित तरीके से फर्जी नियुक्ति कर दी थी।
इस शिकायत की जांच के लिए संस्था प्रबंधक से बांसी कस्बा के मोहल्ला आर्यनगर शमशुल हसन खां से संबंधित अभिलेख मांगे गए थे जो संस्था प्रबंधक की ओर से उपलब्ध नहीं कराए गए, जबकि इस कार्यालय की ओर से स्मरण-पत्र भी दिया गया है। इसके बाद सेवानिवृत्त प्रभारी प्रधानाध्यापक शमशुल हसन खां को पत्र जारी कर तीन दिन में अभिलेख उपलब्ध कराने को कहा गया है, जिससे प्रकरण की जांच कर डीएम को आख्या भेजी जा सके।
विज्ञापन

यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर वांछित अभिलेख एवं साक्ष्य सहित आपका बिंदुवार अभिकथन नहीं प्राप्त होता है तो उनका पेंशन रोकते हुए अग्रिम आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं प्रबंधक को भी निर्देश देते हुए कहा कि अगर अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया गया तो प्रबंध समिति के विरुद्ध कार्रवाई के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें