इटवा। भाकियू ने गुरुवार को तहसील परिसर में मासिक पंचायत की। जन समस्याओं से जुड़ी सोलह सूत्रीय मांगों के निस्तारण करने की मांग किया। मांगों की अनदेखी करने पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
तहसील अध्यक्ष भाकियू राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्रशासन की उदासीनता है कि फरवरी 2015 में दिए गए ज्ञापन में दर्शाए गए समस्याओं का निस्तारण आज तक नहीं हुआ है। किसानों का बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान, बगैर ब्याज ऋण उपलब्ध कराने, गेहूं का आयात न करने व सच्चर कमेटी की रिपोर्ट को तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग शामिल थी।
तहसील के ग्राम सिकौथा, फूलपुर लाला व मैनभरिया मे चकरोड, चारागाह व खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला, वर्ष 2010 से 2016 तक राजकीय कृषि बीज गोदाम के मिनी किट के लाभार्थियों की सूची, मुख्य चौराहों पर अलाव की व्यवस्था, सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों पर रेट व स्टाक बोर्ड लगाने सहित कई मांगें सम्मिलित है। अगर प्रशासन उदासीनता बरतता है तो भाकियू धरना-प्रदर्शन के साथ कार्यालयों में ताला बंदी व सड़क जाम को बाध्य होगा। इस दौरान बेचन, पंचम, श्यामलाल, रामबरन मौर्या, रामसूरत, सुशीला देवी, शांती देवी, मुन्नी, रामरती, मुरता, मंजू देवी, शरीफ हसन, पारसनाथ चौधरी, अब्दुल रहीम, अब्दुल मन्नान, कन्हैया लाल और शब्बीर अहमद आदि मौजूद रहे।