फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शिक्षा व चिकित्सा व्यवस्था ठीक हो तो खत्म होंगी समस्याएं

Sun, 10 Nov 2024 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बीआरसी लोटन में ब्लाॅक स्तरीय उन्मुखीकरण व कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर ने कहा कि हम सभी को मिलकर शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाना है। शिक्षा, चिकित्सा ठीक होगा तो जनपद की अधिकतर समस्याएं ठीक हो जाएगी। विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना है जिससे प्राइवेट विद्यालयों के बच्चे सरकारी विद्यालयों में पढ़ेंगे।
विज्ञापन

स्पोर्ट ग्रांट में जो धनराशि मिलती है उससे खेल का सामान खरीदकर बच्चों को खेलने के लिए दे। डीएम ने कहा कि सभी लोग अतिरिक्त मेहनत करे। सभी शिक्षक फार्मल ड्रेस में ही विद्यालय आएंगे, जींस, टीशर्ट पहनकर नहीं आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें