फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मांगें पूरी नहीं हुईं तो करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। खुनियांव ब्लॉक में शुक्रवार को अध्यक्ष रामफेर की अगुवाई में हुई मासिक बैठक हुई। इसमें मांगों के समर्थन में बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर निदान की मांग की गई। मांगों का निदान न होने की दशा में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


ब्लाॅक अध्यक्ष रामफेर ने कहा कि संगठन के मंगलवार को पूर्व में दिए ज्ञापन में अब तक क्या कार्रवाई की गई। उससे अवगत कराया जाए, गांवों में मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए प्रत्येक माह दवाओं का छिड़काव कराया जाए। पीएम आवास योजना में पात्र परिवारों को आवास दिए जाने में भेदभाव न किया जाए, पीएम आवास के सत्यापन में लगाए गए कर्मियों के मोबाइल नंबर व पदनाम सहित सूची हमारे संगठन को उपलब्ध कराई जाए, कस्तूरबा विद्यालयों में तैनात कर्मियों की जानकारी संगठन को पदनाम व मोबाइल नंबर सहित संगठन को अवगत कराया जाए। इसके अलावा अन्य मांगों को जल्द पूरा किया जाए।
उन्होंने कहा कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन किया जाएगा। अवसर पर भाकियू जिला उपाध्यक्ष मो. मुनीफ, अब्दुल रहीम, अब्दुल रज्जाक, जगमाती देसी, अमीरूल्लाह खान, ज्ञानमती देबी, विन्द्रावती देवी, पार्वती देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें