फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क नहीं बनी तो राजमार्ग जाम किया

Fri, 18 Nov 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
mandi protest
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अधूरी सड़क पर दो साल से दुश्वारियां झेल रहे थरौली, हुसैनगंज, दतरंगवा के लोगों का धैर्य शुक्रवार को टूट गया। गुस्साए लोगों ने सुबह हुसैनगंज के पास नौगढ़-उसका राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। सड़क के बीचों-बीच सैकड़ों लोग धरने पर बैठ गए। जिला प्रशासन, कार्यदाई संस्था और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों के तेवर उग्र थे। नतीजा समझाने पहुंचे अफसरों को भी निराश लौटना पड़ा। बाद में कोई बात न बनने पर सदर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर किया। छह लोगों को मौके से हिरासत में लिया है। उनके विरुद्ध सरकारी काम-काज में बाधा सहित अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रदर्शन के चलते करीब तीन घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

फरेंदा-नौगढ़-बढ़नी-श्रावस्ती (एफएनबीएस) राष्ट्रीय राजमार्ग-730 का निर्माण दो वर्ष पहले शुरू हुआ था। शुरुआती दौर में ही इस मार्ग पर नगर से सटे बेलहिया तिराहे से थरौली, हुसैनगंज, दतरंगवा तक खोदाई कर दी गई। बड़ी गिट्टियां बिछाकर मिट्टी की परत डाल छोड़ दिया गया। तब से स्थिति जस की तस है। इस बीच कई बार लोगों ने सड़क निर्माण आरंभ कराने की मांग को लेकर अफसरों से गुहार लगाई।
धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन दिया, बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ। दो दिन पहले भी लोगों ने कुछ देर तक जाम लगाने की कोशिश की थी, मगर पुलिसिया सख्ती से नाकाम रहे। शुक्रवार को सुबह फिर लोग इकझ्रक्त्रस्ट्ठझ्रस हुए और करीब साढ़े 8 बजे सड़क जाम करते हुए बीचो-बीच धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि दो वर्ष से सड़क खराब है। हर वक्त धूल का गुबार छाया रहने से लोग बीमार हो रहे हैं। उबड़-खाबड़ सड़क पर कई हादसे हो चुके हैं। जिला प्रशासन की नाकामी और कार्यदाई संस्था की मनमानी इसके लिए पूरी तरह जिम्मेदार है। पहले भी कई बार आंदोलन हुए, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला।
विज्ञापन

इस बार ठोस कार्रवाई होने तक सड़क से नहीं हटेंगे। जाम से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ सदर अकमल खां व तहसीलदार, नायब तहसीलदार अश्विनी कुमार ने जाम लगा रहे लोगों से रास्ता खाली करने को कहा। करीब दो घंटे तक समझाने का सिलसिला जारी रहा। पुलिस ने सख्ती की हिदायत दी, बावजूद बात न बनने पर हल्का बल प्रयोग करते हुए छह लोगों को हिरासत में ले लिया। करीब साढ़े 11 बजे के बाद आवागमन शुरू हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें