फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपर्क मार्ग नहीं बना तो करेंगे चुनाव का बहिष्कार

Sun, 21 Aug 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
महदेवा खुर्द के पटनी कटान से ककोरी का कच्चा संपर्क मार्ग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिद्धार्थंनगर। गांवों का विकास हर सरकार की प्राथमिकता में रहता है, बावजूद महदेवा खुर्द के लोग पक्के संपर्क मार्ग को तरस रहे हैं। आजादी के सात दशक बाद भी इस गांव के लोग पगडंडीनुमा कच्चे मार्ग के सहारे आवागमन को विवश हैं। शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा से व्यथित ग्रामीण अब सड़क के लिए संघर्ष के मूड में हैं। विधानसभा चुनाव नजदीक देख बगावती तेवर अपना लिए हैं। डीएम को पत्र देकर ग्रामीणों ने संपर्क मार्ग न बनने पर चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया है। 
विज्ञापन

सदर विकासखंड के ग्राम सभा महदेवा खुर्द की आबादी करीब तीन हजार है। पटनी कटान से ककोरी गांव होते हुए महदेवा खुर्द तक करीब दो किमी लंबा संपर्क मार्ग है। इसका निर्माण आज तक नहीं हो पाया है। ग्राम प्रधान रामचंद्र व ग्रामीणों के अनुसार ककोरी गांव के साथ अब झांसा नहीं होने दिया जाएगा। गांव वालों ने यह तय कर लिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करेंगे। किसी भी नेता-जनप्रतिनिधि को गांव में प्रवेश भी नहीं करने दिया जाएगा।
गांव के महफूज आलम, नियाज अहमद, सेराजुद्दीन, मेंहदी हसन, लाल मुहम्मद, आशिक अली, दीपचंद  यादव, बुद्धू, असलम, रामप्यारे गुप्ता, राम मिलन, राजेंद्र उर्फ मखडू़, मुश्ताक  अहमद, निजामुद्दीन, अबुल खैर, रामबेलास, रामकेवल, रामसुभग, मुहम्मद रफीक, महबूब आलम, मुहम्मद जमा , निसार अहमद, ग्यासुद्दीन, अब्दुल अजीज, शमसुद्दीन, अबूहसन, अब्दुल कलाम आदि का कहना है कि दर्जनों बार कच्चा संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए जिले के उच्चाधिकारियों व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन

किसी ने आज तक मुड़कर महदेवा खुर्द के कच्ची संपर्क मार्ग को मुड़कर देखा तक नहीं। सिर्फ चुनाव में ही  गांव के लोग याद आते हैं, चुनाव बाद गांव को पांच साल तक भूल जाते हैं। अब हम ग्रामवासी भी जनप्रतिनिधियों को सबक सिखाएंगे, जो कच्चे मार्ग का निर्माण कराएगा।
सदर बीडीओ राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभी मैं सदर ब्लाक के लिए नया हूं। एक सप्ताह ही हुआ  है। महदेवा खुर्द की पटनी कटान से होते हुए ककोरी गांव तक संपर्क मार्ग का मामला संज्ञान में है। इसका सर्वे कराकर प्राथमिकता के आधार पर गांव के कच्चे संपर्क मार्ग को पक्का-आरसीसी कराकर समस्या से निजात दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें