फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क हादसे में आइसक्रीम विक्रेता की मौत

Fri, 26 Jun 2026 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के कादिराबाद गांव के पास बृहस्पतिवार रात आइसक्रीम बेचकर घर लौट रहे ओमप्रकाश (55) को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृत के भतीजे ने इस मामले में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के माली मैनहा गांव निवासी ओमप्रकाश (55) ठेला लेकर गांव-गांव आइसक्रीम बेचने का काम करता था। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार की सुबह वह घर से ठेला लेकर आइसक्रीम बेचने गया था। देर शाम करीब 7:00 बजे वह वापस घर की तरफ आ रहा था।
विज्ञापन

ओमप्रकाश घर से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित कादिराबाद गांव के पास पहुंचा था, तभी पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें