फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दामाद की हत्या का आरोपी ससुर बेटे संग गिरफ्तार

Fri, 26 Jun 2026 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। घर बुलाकर दामाद की गला घाेंटकर हत्या करने के मामले में भवानीगंज पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी ससुर महेश और साले ओमप्रकाश को गांव के पास से ही गिरफ्तार कर लिया। थाने पर लाकर पूछताछ करने के बाद आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है। भवानीगंज थाना क्षेत्र के भैंसहिया गांव में 23 जून की रात उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतक के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करके पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। एसओ भवानीगंज विजय शंकर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गोंडा जनपद के खोड़ारे थाना नरहरपुर दल्लीजोत गांव निवासी रामसेवक यादव ने 24 जून को शिकायती पत्र दिया था। आरोप लगाया था कि भवानीगंज थाना क्षेत्र के भैंसहिया निवासी ससुर महेश और साले ओमप्रकाश ने उनके बेटे अनिल की ससुराल में बुलाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

लाश का पोस्टमार्टम गोंडा जनपद के खोड़ारे थाने की पुलिस करवाने के लिए भेजा था। रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई। वहां से जानकारी मिलने और रिपोर्ट के आधार पर पिता और पुत्र पर बृहस्पतिवार शाम को हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई।
शुक्रवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर दोनों को गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। थाने पर लाकर पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें