फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘थाने से बोल रहा हूं, बैंक खाता नंबर बताइए’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘थाने से बोल रहा हूं, बैंक खाता नंबर बताइए’
विज्ञापन

शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ थाने के नडौरा गांव निवासी एक व्यक्ति के पास अंजान नंबर से शुक्रवार शाम को कॉल आइ। कॉल करने वाले ने कहा कि वह थाने से बोल रहा है। कहा कि आप अपना गूगल पे और फोन पे नंबर या बैंक खाता नंबर बताइए, मैं एक पेमेंट करा दे रहा हूं। वह रकम निकालकर थाने पर दे दीजिएगा। उसके बाद जिसके पास कॉल आई थी, उन्होंने शनिवार को इसकी जानकारी शोहरतगढ़ के एसओ से की।
क्षेत्र के नडौरा निवासी संजय मिश्र ने शनिवार को शोहरतगढ़ एसओ को जानकारी दी कि शुक्रवार शाम को उनके मोबाइल फोन पर कॉल आई थी। बातचीत के दौरान कॉल करने वाले ने कहा कि वह थाने से बोल रहा हूं। उसका एक पेमेंट हो रहा है, जो मेरे खाते में भेजने के लिए कह रहा था। इस संबंध में शोहरतगढ़ के एसओ राजेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि संजय मिश्रा ने अपनी सूझबूझ से काम लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर क्राइम करने वाले लोग अपने को अधिकारी या रिश्तेदार, मित्र बन कर लोगों को शिकार बना रहे हैं। किसी अंजान व्यक्ति को व्यक्तिगत जानकारी देना ठीक नहीं है। ठगी करने वालों से सावधान रहना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें