फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगाइयों पर हो कार्रवाई, पीड़ित परिवार को मिले मुआवजा

Mon, 26 Oct 2015 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/डुमरियागंज
विज्ञापन
विज्ञापन
24 अक्टूबर को शोहरतगढ़ टाउन स्थित श्रीराम जानकी मंदिर के सामने मुहर्रम जुलूस के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाए जाने और पथराव की घटना को लेकर सोमवार को डुमरियागंज में हियुवा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर निंदा की। जिसके बाद हियुवा के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर मृतक सूर्यलाल के परिवारवालों को आर्थिक सहायता और उनके बेटों को सरकारी नौकरी देने की मांग की।
विज्ञापन

दूसरी ओर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दंगाइयों पर मुकदमा लिखकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार पांडेय ने कहा कि बुद्ध की धरती पर सुनियोजित साजिश और सत्ता पक्ष के लोगों की मिलीभगत से वर्ग विशेष के लोगों द्वारा शोहरतगढ़ में दंगा जैसी शर्मनाक घटना को अंजाम दिया गया।
पांडेय ने मृतक परिवार को 20 लाख और घायलों को 5 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। सांसद प्रतिनिधि राजेश द्विवेदी ने कहा कि शोहरतगढ़ की नगर पंचायत अध्यक्ष बबिता कसौधन के घर के साथ ही उनके हिंदू पड़ोसियों के घरों में जिस प्रकार पुलिस ने तोड़फोड़ कर अपना तांडव मचाया है।
विज्ञापन

उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। ऐसा कृत्य करने वाले पुलिसवालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। वहीं दूसरी तरफ हियुवा के डुमरियागंज नगर प्रभारी श्यामसुंदर अग्रहरि ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देते कहा कि शोहरतगढ़ में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाना देश के प्रति विद्रोह करने के समान है।
ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। जिस प्रकार दादरी कांड में एखलाख के परिवारवालों को सपा सरकार ने 45 लाख आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया था।
उसी प्रकार प्रदेश की सरकार को इस घटना में भी आकर पीड़ित सूर्यलाल के परिवार वालों को मदद का ऐलान किया जाए। अंत में सभी लोगों ने घटना की सीबीआई जांच के साथ ही मृतक सूर्यलाल के परिवार वालों को आर्थिक सहायता और उनके बेटों को सरकारी नौकरी देने की मांग की।
इस दौरान शत्रुघ्न सोनी, अमित अग्रहरि, राजू, गोलू, बृजेश अग्रहरि, सूरज, शिवपूजन, संतोष अग्रहरि, वंशीधर उर्फ बोधे अग्रहरि, रामप्रकाश गौतम, मंटू सिंह, उमाशंकरलाल श्रीवास्तव, विश्वामित्र त्रिपाठी, मुक्तिनाथ, कसीम रिजवी, रामदीन, राजू, अनूप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें