फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दूसरी महिला के साथ चला पति, पानी की टंकी पर चढ़ी महिला

Fri, 15 May 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इटवा। इटवा थाना क्षेत्र के सोननगर गांव में बृहस्पतिवार को 10 बजे पति द्वारा दूसरी महिला के साथ भाग जाने से परेशान होकर गांव की एक महिला निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढ़ गई। पति से फोन पर प्यार करने के लिए दबाव बनाने लगी।
दो घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामा और पुलिस की मान-मनौवल के बाद महिला को नीचे उतारा गया।
जानकारी के मुताबिक, स्थानीय क्षेत्र के सोननगर निवासी मंगेर ने अपनी पुत्री दीपा (28) की शादी 12 वर्ष पूर्व बलरामपुर जनपद के रेहरा बाजार में की थी। उसके दो बच्चे हैं। दीपा अपनी मां की सेवा के लिए अधिकांश समय अपने मायके में दे रही है। शुरुआत में सब कुछ ठीक-ठाक रहा। लेकिन, इधर पत्नी के मायके में रहने के दौरान पति किसी अन्य महिला के संपर्क में आ गया, जिससे महिला काफी दुखी रहने लगी।
विज्ञापन

पति से बातचीत होती रहने से उसे विश्वास था कि एक न एक दिन इनमें सुधार आ जाएगा। ऐसा नहीं हुआ और पति किसी अन्य महिला को लेकर फुर्र हो गया।
इसकी जानकारी होने पर दो बच्चों की मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसके फोन करने पर वह बातचीत करने से भी परहेज करने लगा। ऐसे में दबाव बनाने के लिए बृहस्पतिवार को गांव में जलनिगम की निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढ़ गई और वही से फोन पर बातचीत करने के लिए दबाव बनाने लगी।
विज्ञापन

इस बात की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे समझाने का प्रयास किया। इस समझाने का महिला पर कोई असर नहीं हुआ, तो परेशान होकर गांव वालों ने इसकी सूचना इटवा पुलिस को दी। जानकारी पर नायब तहसीलदार विष्णु प्रताप सिंह श्रीनेत की अगुवाई में इटवा पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को समझाया गया। एक घंटे तक मान-मनौव्वल करने के बाद महिला को नीचे उतारा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें