उसका बाजार। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसवानपुर की रहने वाली शांति देवी ने मुंबई के कुर्ला रेलवे ट्रैक पर मृत पाए गए अपने पति की संदिग्ध मौत को लेकर बृहस्पतिवार को प्रार्थना पत्र दिया है।
पत्र में पीड़िता ने लिखा है कि उसके पति शैलेंद्र कुमार मुंबई में एक निजी कंपनी में काम करते थे। 26 मार्च को अचानक उनका घर वालों से संपर्क टूट गया, पता करने पर मालूम हुआ कि वह लापता हैं। काफी प्रयास के बाद भी उनका पता नहीं चला।
30 मार्च को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन से बताया कि आपके पति का शव कुर्ला स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर मिला है। संवाद