शोहरतगढ़। शोहरतगढ़-बढ़नी हाईवे मार्ग पर बुधवार शाम एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बानगंगा बैराज के पास हुआ, जहां घायल व्यक्ति खून से लथपथ बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस घायल की पहचान कराने और वाहन तलाश करने में जुटी है। संवाद