फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने छत के कुंडे में फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन

पिता ने बताया, पांच दिन पूर्व बेटे व बहू के बीच हुआ था विवाद
बहू बच्चों को लेकर चली गई थी मायके
पत्नी व बच्चों के चले जाने से तनाव में था हुनरी
अमर उजाला ब्यूरो
इटवा। थाना क्षेत्र के दुर्गाजोत गांव में पत्नी के चले जाने से दुखी होकर एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसकी लाश कमरे में छत के कुंडे के सहारे साड़ी से लटकती मिली।
दुर्गाजोत गांव निवासी नंगू गोंड की गांव के बाहर किराने की दुकान है। उनके अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह जब घर पहुंचे तो बेटे हुनरी (40) की लाश कमरे में छत के कुंडे से साड़ी के सहारे लटकती मिली। उन्होंने तत्काल इटवा पुलिस को सूचना दी। बताया कि पांच दिन पूर्व हुनरी और उसकी पत्नी में किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। गुस्से में आकर वह बच्चों को लेकर क्षेत्र के ही चौखड़ा गांव अपने मायके चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका आरोप है कि पत्नी और बच्चों के चले जाने से हुनरी परेशान था और इसी कारण आत्महत्या कर ली। उन्होंने इटवा थाने मेें तहरीर देकर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद सीओ इटवा श्रीयश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह का है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आने के बाद जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें