फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांस कटाने के विवाद में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो--
विज्ञापन

बांस काटे जाने के विवाद में मारपीट, तीन घायल
जिला अस्पताल में घायलों का उपचार, परासपिंडा गांव की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/चिल्हिया। चिल्हिया थाना क्षेत्र के परासपिंडा गांव में बृहस्पतिवार देर शाम बांस काटे जाने के मामले में दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में एक ही पक्ष से पिता सहित दो बेटे घायल हो गए। घायलों को शोहरतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के परासपिंडा गांव निवासी नितिन मिश्र ने शोहरतगढ़ पुलिस को शिकायती तहरीर दी है। नितिन के मुताबिक बृहस्पतिवार वह पिता उदयप्रकाश मिश्र (55) और भाई विपिन कुमार के साथ बरामदे में बैठे थे। जबरन बांस कटा लेने के बारे में तीनों आपस में चर्चा कर रहे थे। अचानक पड़ोस के ही रहने वाले दूसरे पक्ष के लोग आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की जिसमें तीनों को गंभीर चोटें आईं। इस बीच स्थानीय लोग बीच-बचाव को आए तो हमलावर भाग निकले। तीनों को शोहरतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। नितिन ने शोहरतगढ़ थाने में शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसओ शोहरतगढ़ रामअशीष यादव ने बताया कि मारपीट के मामले की जानकारी मिली है। साथ ही शिकायती पत्र भी मिला है। केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें