अभी सताएगी गर्मी, बारिश के आसार नहीं
अधिकतम तापमान 33.4 और न्यूनतम 26.7 डिग्री रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। दो दिन बादल छाने के बाद तीसरे दिन तेज धूप होने से लोगों को एक बार फिर गर्मी का सामना करना पड़ा। जबकि तीन डिग्री अधिकतम तापमान बढ़ने से लोगों को उमस का भी सामना करना पड़ा।
बुधवार की सुबह से ही तेज धूप से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी बढ़ने से लोगों को पूरे दिन छांव का तलाश करते रहे। दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी बढ़ गई। दोपहर में तेज धूप निकलने से सड़कों पर एक बार फिर सन्नाटा छा गया। दोपहर के समय जरूरत पड़ने पर ही लोग निकल रहे थे। गर्मी के साथ उमस बढ़ने से कूलर पंखा भी लोगों को राहत नहीं दे पा रही थी। पूरे दिन मौसम गर्म होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून में बदलाव होने से तेज धूप का सामना करना पड़ा है। आगे भी धूप होने की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान 33.4 व न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री दर्ज किया गया।