फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सुबह तेज धूप से बढ़ गई उमस

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में तेज बारिश न होने से लोगों का हाल बेहाल है। धूप और उमस से राहत नहीं मिल रही है। बुधवार सुबह से दोपहर तक धूप और उमस ने लोगों को खूब सताया। शाम को हुई बारिश से लोगों को मामूली राहत मिली। बारिश के बंद होने पर उमस फिर से बढ़ गई।
विज्ञापन

बुधवार सुबह की शुरुआत धूप से हुई। सुबह नौ बजे के बाद धूप और छांव का दौर शुरू हो गया। यह सिलसिला शाम के चार बजे तक चला। इस बीच में लोगों को तेज धूप के साथ उमस का सामना करना पड़ा। शाम करीब पांच बजे मौसम का मिजाज बदला और बारिश शुरू हो गई। बारिश से लोगों को थोड़ी देर उमस से राहत मिली। लेकिन उसके बाद भी लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री रहा। उत्तरी-पूर्वी हवा की गति 6.8 किमी प्रति घंटा रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

Ƌ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें