फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल से लड़की ला रहा मानव तस्कर पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल बॉर्डर पर मानव तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

पूछताछ के बाद लड़की और तस्कर को नेपाल पुलिस को सुपुर्द किया
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर/ककरहवा। शादी का झांसा देकर नेपाल से एक लड़की को भारत ला रहा मानव तस्कर एसएसबी जवानों के हत्थे चढ़ गया। पूछताछ के बाद लड़की को नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। आरोपी को भी कार्रवाई के लिए नेपाल पुलिस के सौंप दिया गया।
विज्ञापन

एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी ककरहवा के जवान मंगलवार देर शाम गश्त पर थे। सीमा स्थित पिलर संख्या 36 के पास एक लड़का और एक लड़की रात के अंधेरे में आते दिखे। संदेह होने पर एसएसबी के जवानों ने अलग-अलग पूछताछ की। मामला मानव तस्करी से जुड़ा निकला। लड़के ने अपना परिचय सोनू लोध निवासी सड़वा वार्ड नंबर चार थाना सुसपुरा जिला रूपनदेही बताया। उनसे बताया कि वह लड़की को शादी करने का झांसा देकर भारत ला रहा था। एसएसबी जवानों ने आरोपी और नाबालिग लड़की को नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ने वाली टीम में एसएसबी 43वीं वाहिनी के सीमा चौकी प्रभारी ककरहवा अमृत लाल, सहायक उपनिरीक्षक नोविन गोगोई, मुख्य आरक्षी गौरव कुमार, दिनेश पांडेय, आरक्षी आनंदी लाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें