फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: श्रद्धा और विश्वास से ही मानव जीवन का होगा उद्धार

विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ी बाजार। क्षेत्र के मस्जिदिया पिपरी शिव मंदिर में श्रीराम महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत में शुक्रवार रात कथा में वाचिका प्रगति पांडेय ने श्रद्धा एवं विश्वास के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जहां श्रद्धा और विश्वास से भगवान की कथा का श्रवण किया जाता है। भगवान श्रीहरि का स्मरण किया जाता है, वहां समस्त तीर्थ गंगा जमुना सरस्वती गोदावरी इत्यादि नदियां आकर के विराजते हैं।
विज्ञापन

हमें वहीं पर समस्त तीर्थों का फल प्राप्त हो जाता है। कोई भी धार्मिक यज्ञ अनुष्ठान मोक्ष के लिए ही किए जाते हैं। सत्संग का धर्म ही अनेक कामनाओं से मोक्ष दिलाने वाला ही होता है। इस दौरान श्रवण कुमार जायसवाल, पप्पू मिश्रा, शुकलावती, लालबहादुर, बसंत, भगवान दास मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें