फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: टाॅपरों के लिए कृषि में अपार संभावनाएं

विज्ञापन
डॉ.प्रवेश कुमार।
विज्ञापन
भनवापुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परिणाम शुक्रवार को आ चुके हैं। कृषि एवं विज्ञान वर्ग के इंटर पास छात्र-छात्राएं कृषि एवं संबंधित विषयों की पढ़ाई करके कृषि क्षेत्र में भविष्य बना सकते हैं।
विज्ञापन

यह जानकारी कृषि विज्ञान केंद्र सोहना के वैज्ञानिक डॉ. प्रवेश कुमार देहाती ने दी। उन्होंने बताया कि भारत कृषि प्रधान देश है, जिसकी आधी से अधिक आबादी प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से खेती पर निर्भर है। 46 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ कृषि क्षेत्र रोजगार देने में भी अग्रणी है। इसलिए कृषि क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। कृषि एवं संबंधित विषयों की पढ़ाई करके युवा, कृषि शिक्षा, कृषि इंजीनियरिंग, बैकिंग, पशु चिकित्सा, कृषि प्रसार एवं अनुसंधान क्षेत्रों के अलावा ग्राम पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर के अधिकारी के रूप में कार्य करने के अनेक अवसर उपलब्ध हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें