फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हौसले से भरी उड़ान, रिद्धि सिंह ने बनाई नई पहचान

विज्ञापन
.रिद्धि सिंह।
विज्ञापन
अतुल शुक्ला
विज्ञापन

शोहरतगढ़। मंजिलें उन्हें मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है। परों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है...। किसी शायर की यह पंक्तियां जिले के शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र बेलवा गांव निवासी महिला खिलाड़ी रिद्धि सिंह पर सटीक बैठती हैं। इस महिला खिलाड़ी का चयन बीसीसीआई की तरफ से आयोजित महिला अंडर-19 शिविर में चयन हुआ है।
बीसीसीआई से आयोजित अंडर-19 वनडे और टी-20 ट्रॉफी में पूरे देश से बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन करके बुलाया जाता है। यह शिविर 25 अप्रैल से अहमदाबाद में आयोजित हो रहा है। रिद्धि सिंह ने इस साल बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन से खेलते हुए अंडर-19 टी-20 ट्रॉफी में आठ मैच में 12 विकेट लेकर वनडे ट्रॉफी के पांच मैच में नौ विकेट लेकर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है। रिद्धि सिंह लेग स्पिन गेंदबाज हैं। साथ लोअर ऑर्डर में दाएं हाथ की बल्लेबाज भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयन होने से पिता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य उमेश प्रताप सिंह, माता अनिता सिंह व गौतम बुद्ध किक्रेट एकेडमी सिद्धार्थनगर के कोच विवेक मणि त्रिपाठी व विपिन मणि त्रिपाठी सहित क्षेत्र के क्रिकेट जगत से जुड़े लोगों ने खुशी जाहिर की।
कोच ने कहा कि महिला क्रिकेटर रिद्धि सिंह लड़कों के साथ क्रिकेट खेल व अभ्यास कर यह मुकाम हासिल किया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें