असलहों के रखरखाव व खोलने-बंद करने में लगातार पुलिस कर्मियों के फेल होने के बाद उनका प्रशिक्षण शुरू हो गया है। रविवार को बांसी कोतवाली में पुलिस कर्मियों के असलहों के रखरखाव व उपयोगिता की विस्तार से जानकारी दी गई।
पुलिस क्षेत्राधिकारी बांसी देवी दयाल व जिले से आए आर्मोरर संदीप कुमार शुक्ला ने पुलिस कर्मियों को कोतवाली में उपलब्ध शस्त्र 9 एमएम पिस्टल, ग्लाक पिस्टल, एके-47 राइफल, 5.56 एमएम इंसास राइफल, एसएलआर, एंटी रायट गन, आंसू गैस गन, प्रोजेक्टर मिनी फ्लेयर, 12 बोर पंप एक्शन गन के बारे में जानकारी दी।
उसे खोलना-जोड़ना, फायर करना, रुकावटों को दूर करने का प्रशिक्षण कोतवाली पुलिस ने लिया।
तत्कालिक प्रशिक्षण के बाद सीओ बांसी देवी दयाल ने कोतवाली स्टाफ की असलहों के खोलने व जोड़ने की परीक्षा भी ली। इसके बाद उन्होंने आंसू गैस गन, एंटी राइट गन, मिनी प्रोजेक्टर फ्लेयर व कारतूस के उपयोग, प्रभाव व प्रयोग से पूर्व की सावधानियों के बारे में बताया।
इस दौरान कोतवाली प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह, एसएसआई आरके यादव, एसआई बीएन तिवारी, एसआई जुबेर अली, एसआई प्रदीप कुमार सिंह, गणेश पाडेय, शैलेन्द्र कुमार पांडेय, अखिलेश कुमार यादव, सीताराम निषाद, अवधेश कुमार पांडेय, चंद्रप्रकाश तिवारी, अनिल कुमार उपाध्याय, विजय प्रताप सिंह, राधेश्याम यादव, रामानन्द यादव, कृष्ण मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।