फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रामलीला मैदान में बना लिए मकान, अवैध निर्माण पर अब चलेगा बुलडोजर

Sat, 14 Dec 2024 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बांसी में रामलीला मैदान पर कब्जा करके लगाई गई दुकान
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर/बांसी। नगर पालिका बांसी के रामलीला मैदान में बाजार की सार्वजनिक भूमि पर कब्जा कर बने मकानों को 15 दिन में हटाने का अल्टीमेटम दिया गया है। यहां पर 15 से अधिक लोगों ने 1299.16 वर्ग मीटर भूमि कब्जा कर पक्का मकान बनवा लिया है। ईओ बांसी मुकेश कुमार ने दिए गए नोटिस में कब्जा करने वाले की तरफ से स्वयं नहीं हटाने पर बलपूर्वक हटवाकर अतिक्रमण करने वालों से क्षतिपूर्ति वसूलने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

राजस्व ग्राम बांसी के रामलीला मैदान के बाजार की भूमि जो नगर पालिका परिषद बांसी की सार्वजनिक प्रयोजन की सुरक्षित संपत्ति है। रामलीला कमेटी ने कुछ दिन पूर्व जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि रामलीला मैदान की भूमि पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। साथ ही इस कब्जे को हटाने की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और उक्त भूमि की पैमाइश कर कब्जे को हटाने का निर्देश दिया था। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम ने पैमाइश कर कब्जे का निर्धारण किया था। राजस्व विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए मौके की पैमाइश रिपोर्ट के अनुसार नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी मुकेश कुमार ने सभी कब्जाधारियों को नोटिस जारी किया है।

-

इन लोगों के कब्जे में है 1299.16 वर्ग मीटर भूमि
अकबर अली पुत्र मंगरे 18 वर्ग मीटर, सोमन पुत्र गफूर 48 वर्ग मीटर, मो. इदरीश, मो. हुसैन, मो. उमर, मो. मुस्ताक, मो. अशफाक पुत्रगण वली मुहम्मद 48 वर्ग मीटर, सुरेश जायसवाल पुत्र रघुनाथ जायसवाल 91.2 वर्ग मीटर, ध्रुव चंद्र जायसवाल पुत्र रघुनाथ जायसवाल 83 वर्ग मीटर, करन पुत्र सागर 78 वर्ग मीटर, मनोज जायसवाल, प्रदीप कुमार, पंकज, दिलीप कुमार पुत्रगण स्व मंगल जायसवाल 231.8 वर्ग मीटर, रईस अहमद, मो. गुफरान, इमरान पुत्रगण स्व महमूद अहमद, बशीर अहमद, परवेज अहमद, जावेद अहमद, मो शमी, मो रफीक पुत्रगण अली अहमद, मो. इदरीश, लखपति, मो. उमर, अशफाक अहमद, लल्लू पुत्रगण वली मुहम्मद 138 वर्ग मीटर, सीमा देवी पत्नी कमलेश धर द्विवेदी 72,36,108 वर्ग मीटर, विष्णु जायसवाल पुत्र कृष्णा जायसवाल 83 वर्ग मीटर, अफहाम, अनवर खान, हस्साम अनवर खान, मो. अशफाक अहमद, मो. शाकिब खान पुत्र इस्तेशाम अनवर खान 24 वर्ग मीटर, सुभान, सदरे आलम पुत्रगण स्व गुददन 48 वर्ग मीटर, मनोज जायसवाल, प्रदीप कुमार, पंकज, दिलीप पुत्रगण स्व मंगल जायसवाल 18.7 वर्ग मीटर, मोनू पुत्र राधेश्याम 84 वर्ग मीटर, मनोज जायसवाल, प्रदीप कुमार जायसवाल, पंकज, दिलीप कुमार पुत्रगण स्व मंगल जायसवाल 89.46 वर्ग मीटर कुल 1299.16 वर्ग मीटर भूमि इन लोगों के कब्जे में बताया गया है।
विज्ञापन


कोट
नगर पालिका के रामलीला मैदान बाजार की भूमि पर कब्जा करने वालों को नोटिस दिया गया है। 15 दिन के अंदर कब्जा नहीं हटाने पर बलपूर्वक कब्जा हटाने के साथ अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-मुकेश कुमार, ईओ, नगर पालिका बांसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें