फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में आग से घरेलू सामान जला

Tue, 29 Mar 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बांसी में अाग लगने से जला घरेलू सामान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगर के लोहा मंडी स्थित एक मकान की पहली मंजिल पर मंगलवार की दोपहर आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी आग से कस्बे में अफरा-तफरी मच गई। आस-पास के घरों की छतों पर स्थित टैंक के पानी के सहारे लोगों ने आग पर काबू पाया। घनी आबादी के बीच आग की घटना से लोग सहमे रहे। आग बुझने के बाद ही लोगों को चैन आया। आग से मकान में रखा हजारों का सामान नष्ट हो गया है।
विज्ञापन

लोहा मंडी में रामगोपाल अग्रहरी के घर के पहली मंजिल में दोपहर करीब दो बजे अचानक आग लग गई। घटना के समय परिवार के लोग भूतल पर मौजूद थे। तेज धुआं निकलने पर लोगों को घटना की जानकारी हुई तो शोरगुल मचाने लगे।
कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लोग तत्काल सतर्कता दिखाते हुए आस-पास के मकान की छतों पर चढ़ गया। वहां रखे पेयजल टंकियों से पानी निकालकर आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। अथक कोशिशों से आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

आग लगी की इस घटना से घर में बेड, चौकी, बिस्तर, कपड़ा, घरेलू उपयोग के हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया। मोहल्ला निवासी मुमताज अहमद ने बताया कि घनी आबादी में आग लगने से पहले तो लोग आग बुझाने को लेकर काफी हलक़ान हुए, बाद में किसी तरह पड़ोसी सभासद परवेज अहमद के घर के ऊपर लगे पानी के टैंक की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना स्थल पर सीओ बांसी देवी दयाल, कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें